शासकीय संपत्ति का सरपंच के घर में उपयोग

जिम्मेदारों को शिकायत का इंतजार

(Amit Dubey-8818814739)
उमरिया। जिले की जनपद पंचायत पाली की पंचायतों में अभी फर्जी बिलों का खेल रूका नहीं है, वहीं अब पंचायत द्वारा शासकीय संपत्ति का भी उपयोग भी जिम्मेदारों द्वारा खुद के उपयोग में लिए जाने की खबर है, वहीं जिम्मेदारों को सब जानने के बाद भी शिकायत का इंतजार रहता है, मामला पाली जनपद की घुनघुटी पंचायत का है, जहां जिम्मेदार ने पंचायत भवन में लगी हुई सीट का जिम्मेदार द्वारा खुद के उपयोग में लेने की पूरी तैयारी कर ली है।
यह है मामला
ग्राम पंचायत घुनघुटी का पंचायत सीट का बना हुआ है, जिसके बाद पंचायत द्वारा उक्त भवन का जीर्णाेद्वार करके पक्के भवन का निर्माण कराया गया, मजेदार बात तो यह है कि पंचायत भवन से निकली हुई सीट का खराब बताकर उक्त सीट को सरपंच द्वारा अपने उपयोग में लेने के लिए अपने घर पर ले जा लिया गया। वहीं पंचायत में पदस्थ सचिव द्वारा यह कह कर सब मामले को टाल दिया गया कि उक्त सीट पूरी तरह खराब हो गई थी, जो थोड़ी बहुत सही थी उसे बस सरपंच द्वारा लिया गया है।
रेत-गिट्टी पहुंच रही घर
पंचायत भवन के साथ ही शासन ने बाऊंड्रीवॉल बनाने के लिए भी राशि स्वीकृत की थी, जानकारों का कहना है कि इसी बीच सरपंच द्वारा भी अपने निवास पर काम लगा लिया गया, मामले में खास बात यह है कि अगर पंचायत भवन सहित बाऊंड्रीवाल का सही हिसाब से मूल्याकंन सहित गुणवत्ता का निरीक्षण हो जाये तो इससे साफ हो जायेगा कि रेत और गिट्टी का सही उपयोग कहां पर हुआ।

You may have missed