सरपंच, सचिव से होगी 3 लाख रूपये से अधिक की वसूली

कमिश्नर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को वसूली सहित कार्यवाही के दिए निर्देश

(Amit Dubey-8818814739)
शहडोल। कमिश्नर आर. बी. प्रजापति द्वारा अनियमित तरीके से की गई अधिक भुगतान की राशि 3 लाख 12 हजार 835 रूपये ग्राम पंचायत करूआताल के सरपंच एवं सचिव से करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल को पत्र जारी किया गया है। कमिश्नर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शहडोल जिले के सामाजसेवी घनश्यास दास विश्वास द्वारा 21 फरवरी को प्रस्तुत शिकायत पत्र में उल्लेखित शिकायत के तथ्यों की जॉच कमिश्नर कार्यालय द्वारा अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मण्डल शहडोल द्वारा कराई गई। प्रस्तुत जॉच प्रतिवेदन में पाया गया है कि ग्राम पंचायत करूआताल के अंतर्गत 3 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनो एवं 2 ऑगनबाड़ी भवनो में कराएॅ गए बिजली फिटिंग के कार्यो का उपयंत्री से बिना पूर्व मूल्यांकन कराएॅ, संबंधित सरपंच एवं सचिव द्वारा 3 लाख 12 हजार 835 रूपये अनियमित तरीके से भुगतान कर दिया गया। जो संबंधित सरपंच एवं सचिव से वसूली योग्य है। कमिश्नर आर.बी. प्रजापति द्वारा अनियमित तरीके से की गई अधिक भुगतान की राशि 3 लाख 12 हजार 835 रूपये संबंधित सरपंच एवं सचिव से समान रूप से वसूली हेतु वैधानिक प्रक्रिया अपनाकर 15 दिवस में कार्यवाही करते हुए कमिश्नर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए है।

You may have missed

error: Content is protected !!