स्लीमनाबाद बनेगा हरिदासपुर, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया तेज संत हरिदास महाराज की तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान, रेलवे स्टेशन और डाकघर का नाम बदलने की भी तैयारी

0

स्लीमनाबाद बनेगा हरिदासपुर, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया तेज
संत हरिदास महाराज की तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान, रेलवे स्टेशन और डाकघर का नाम बदलने की भी तैयारी
कटनी।। संत हरिदास महाराज की तपोभूमि स्लीमनाबाद को हरिदासपुर के नाम से नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर नाम परिवर्तन से संबंधित 14 बिंदुओं की जानकारी संकलित कर बुधवार को आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन को भेज दी गई है।
स्लीमनाबाद का नाम हरिदासपुर करने का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित हुआ था। स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था और संत हरिदास महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक परंपराओं को नाम परिवर्तन का प्रमुख आधार बताया गया है। प्रस्ताव पर शासन स्तर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने पर स्लीमनाबाद रोड रेलवे स्टेशन और स्थानीय डाकघर का नाम भी बदलने की तैयारी है। जिला प्रशासन के अनुसार, संबंधित रेलवे और डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नाम परिवर्तन के लिए सहमति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed