ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर की 200 लीटर डीजल की चोरी,लग्जरी गाड़ी से आते थे चोर, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरों को किया गिरफ्तार
ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर की 200 लीटर डीजल की चोरी,लग्जरी गाड़ी से आते थे चोर, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरों को किया गिरफ्तार
कटनी।। जिले के हाइवे क्षेत्र में सड़कों पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाला गिरोह काफी सक्रिय हो चुका था। इस गिरोह द्वारा इलाके में रात के समय में पेट्रोल पंप पर खड़े वाहनों के डीजल टैंक से डीजल चोरी करने की वारदात की जाती थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर डीजल चोर गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ने मे सफलता प्राप्त की हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह चोर लग्जरी गाड़ी लेकर ट्रकों से तेल चोरी करने आते थे। मामला सामने आने के बाद माधव नगर पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों के द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर डीजल चोरी की घटना को स्वीकार किया। इस संबंध मे पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, हाईवे क्षेत्र में रात में लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में, 18-12-2024 को जी.ओ. पेट्रोल पंप लखापतेरी रोड पर खड़े ट्रक क्रमांक CG 04 MP 6501 के ड्राइवर ने शिकायत दर्ज कराई कि रात के समय अज्ञात चोरों ने ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़कर लगभग 200 लीटर डीजल कीमत 19,000 चोरी कर लिया। थाना माधव नगर में शिकायत दर्ज कर प्रकरण की जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर अली खान निवासी निवार, अमन बर्मन निवासी निवाड़ एवं मयंक रैकवार निवासी कोतवाली क्षेत्र को संदिग्ध अवस्था में निवाड़ क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने साथी शहबाज खान निवासी खिरहनी फाटक एवं फैजल खान निवासी खिरहनी फाटक के साथ मिलकर डीजल चोरी करना स्वीकार किया। चोरों ने चोरी किए गए डीजल को ग्राम बिछिया के जंगल में छिपाने और कुछ डीजल अपनी सफारी गाड़ी क्रमांक MP21CA2913 में डालने की बात बताई।
पुलिस टीम ने ग्राम बिछिया के जंगल से तीन गुम्मा डीजल 45 लीटर बरामद किया एवं घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी को भी कोतवाली क्षेत्र से जप्त किया। मामले में कुल 6,04,500 की सामग्री जप्त की गई। मामले के दो आरोपी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय भूमिका
मामले की जांच एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अनूप सिंह, निवार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, झिंझरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रियंका राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक रमाकांत दुबे, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक मनीष, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक बकील एवं आरक्षक अरविंद कुशवाहा ने सराहनीय कार्य किया।