फरियादियों की उम्मीद बना प्रशासन, कलेक्टर ने दिए तुरंत निराकरण के आदेश,जनसुनवाई में तेजी से निपट रहीं शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश
फरियादियों की उम्मीद बना प्रशासन, कलेक्टर ने दिए तुरंत निराकरण के आदेश,जनसुनवाई में तेजी से निपट रहीं शिकायतें, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कटनी।। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने समाचार लिखें जाने तक तक 48 आवेदकों की समस्याएं सुन चुके हैं और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे और संबंधित मामलों में आवश्यक जानकारी एवं कार्यवाही सुनिश्चित करते नजर आए। प्रशासन द्वारा प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से विचार कर त्वरित निराकरण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।