प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव : आकांक्षा पाण्डेय को अपर कलेक्टर और विक्रांत कुमार अंचल को एसडीएम पेण्ड्रारोड का प्रभार
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 30 सितम्बर 2026/ राज्य शासन द्वारा जिले में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण के फलस्वरूप कलेक्टर कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए नवीन प्रभार संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 सितम्बर को जारी आदेश के तहत जिले में पदस्थ श्री दिलेराम डाहिरे का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते हुए उन्हें अपर कलेक्टर, बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री डाहिरे को नवीन पदस्थापना स्थल के लिए भारमुक्त किए जाने के पश्चात डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पाण्डेय को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अपर कलेक्टर, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
इसी तरह राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 29 सितम्बर के आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर श्री अमित बेक का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते हुए डिप्टी कलेक्टर, बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री बेक को भारमुक्त किए जाने के पश्चात डिप्टी कलेक्टर श्री विक्रांत कुमार अंचल को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/अनुविभागीय दण्डाधिकारी पेण्ड्रारोड का प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।