Month: February 2023

विकास यात्रा की तैयारियों के संबध में कलेक्टर ने लिया जायजा

शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित विराट सभागार जिले के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन...

वेतन को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे

शहडोल। जिले के मेडिकल कॉलेज में वेतन न मिलने से समस्याएं झेल रहे आउटसोर्स कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने भूख हड़ताल में बैठने के पहले मेडिकल कॉलेज के डीन और संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दी। कर्मचारियों ने अपने दिए पत्र में उल्लेख किया है कि दिसंबर महीने का वेतन भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है, जिससे परिवार का पालन-पोषण और दैनिक दिनचर्या को चलाने में कठिनाइयों का सामना कर पड़ रहा है। बावजूद सभी कर्मचारी संस्था में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि सही समय पर पेमेंट नहीं हो पाता है और न ही पेमेंट इतना है कि दो चार महीने हम अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। समय पर पेमेंट न आने के कारण पारिवारिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। पहले भी आउटसोर्स कर्मचारी वेतन न मिलने को लेकर विरोध जता चुके हैं। उस समय प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द पेमेंट की दिक्कत दूर हो जाएगी, लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं आई, जिसको लेकर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है, अगर जल्द से जल्द संस्था कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो इसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी संस्था की होगी। ************

नर्मदा की परिक्रमा के 89वे दिन उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचे डिजिटल बाबा

Shrisitaram Patel 9977922638 नर्मदा की परिक्रमा के 89वे दिन उद्गम स्थल पहुंचे डिजिटल बाबा दूर-दूर से मिलने आश्रम पहुंचे बाबा...