जमुना कॉलरी में बेर तोड़ने गए 4 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से हुई मौत

0

गिरीश राठौर

भालूमाड़ा–/9 फरवरी दोपहर लगभग 12:30 बजे भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी में हृदय विदारक घटना से सभी सुनने वाले की आंखें नम हो गई इस घटना में 4 वर्ष के मासूम की दुखद मौत से हर कोई शोक संतप्त है।

एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी वार्ड क्रमांक 4 निवासी दीपक यादव का 4 वर्षीय पुत्र विशू जो अपने अपने बड़े भाई 5 वर्षीय शिवाय के साथ वार्ड क्रमांक 4 के डबल स्टोरी के पास स्थित कुएं के पास लगी बेर के पेड़ से बेर तोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक मासूम बालक विशू कुएं में गिर गया जिसकी डूबने से मृत्यु हो गई ।घटना के दौरान उसका बड़ा भाई शिवाय मौजूद रहा और उसकी आंखों के सामने विशु बेर के पेड़ से कुएं में जा गिरा और कुएं में डूबने से विशू की मृत्यु हो गई । घटनास्थल पर मौजूद बड़ा भाई शिवाय के द्वारा घटना की जानकारी घर पर दी गई जिसके बाद घर में कोहराम मच गया और परिवार तथा आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए जहां पर मृतक 4 वर्षीय विशू का शव कुएं से निकाला गया ।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाना भालूमाडा को दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की है। घटना की जानकारी लगते ही नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह उपाध्यक्ष अजय यादव वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सविता रुपेश सिंह वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद गीता अजय यादव, पार्षद वार्ड नंबर 12 अब्दुल कलाम तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।

भालूमाड़ा से सुरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *