बिहारीलाल गुप्ता के निर्माणधीन मकान, जैतहरी रोड अनूपपुर से कोतवाली पुलिस के द्वारा 50 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, किया
गिरीश राठौर
अनूपपुर /28.जून को मुखबिर से सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवांर अनूपपुर के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अभिषेक राजन, एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी.अमर वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर, बिहारीलाल गुप्ता, निवासी सोन मौहरी के निर्माणधीन मकान, बाल्मिक पेट्रोल पम्प के बगल में, जैतहरी रोड अनूपपुर में सूचना की तस्दीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। गठित विशेष टीम के द्वारा बिहारीलाल गुप्ता निवासी सोन मौहरी अपने निर्माणधीन मकान, बाल्मिक पेट्रोल पम्प के बगल में, जैतहरी रोड अनूपपुर में घेराबंदी की गई। इसी दौरान बिहारीलाल गुप्ता पुलिस टीम को देखकर अपने घर से भागने में सफल हो गया। कोतवाली टीम के द्वारा बिहारी लाल गुप्ता के घर की तलाशी लेने पर घर के दूसरे कमरे में एक काले रंग की बोरी मिली, जिसके अन्दर खाकी रंग की प्लास्टिक के पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा लगभग 50.3 किग्रा. जिसकी अनुमानित कीमत 5.03 लाख रुपये रखा था। जिसे कोतवाली अनूपपुर पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया है।उक्त घटना पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की विक्री करने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी बिहारी लाल गुप्ता की पता तलाश के संबंध में अग्रिम विवेचना की जा रही हैं।सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवांर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के निर्देशन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अमर वर्मा, उनि0 त्रिलोक वालरे, सउनि. सुरेन्द्र सिंह, नागेश सिंह, प्रआर.महेन्द्र राठौर, शेख रषीद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।