6 माह बीते लूट व मारपीट के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। बिजुरी थाना अंतर्गत हुए लूट व मारपीट के आरोपी को पुलिस अब तक तलाश नहीं कर पाई है या पुलिस मामले पर ध्यान नहीं दे रही है। मामले में शिकायतकर्ता पवन तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वह 6 माह पूर्व मामले की शिकायत 1 मई को एक व्यक्ति द्वारा मारपीट व तीन हजार रुपए की लूट किये जाने की शिकायत की बिजुरी थाना में दर्ज कराये थे किंतु पुलिस द्वारा मामले को टालमटोल करते हुए 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। बेलगांव (बछौली) निवासी पवन तिवारी को गांव के ही पप्पू त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि उक्त व्यक्ति बेलगांव बार-बार क्यों आता है इस संदर्भ में आप पूछें जिस पर पवन तिवारी द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ किया गया जिसे लेकर वह व्यक्ति पवन तिवारी के कार्यस्थल बृजेंद्र फर्नीचर मार्ट में पहुंचकर तीन हजार रुपए की लूट करते हुए गाली गलौज कर मारपीट की वह बार-बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है शिकायत के बावजूद भी पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई।
प्रधान आरक्षक कहते हैं पकड़कर लाओ तो करें कार्यवाही
मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक विनोद नाहर से फरियादी ने मामले में कार्यवाही के संबंध में पूछा तो प्रधान आरक्षक कहते हैं कि वह बाहरी व्यक्ति है, उसको हम कहां ढूंढे पता लगाओ या पकड़कर लाओ तब कार्यवाही हो पाएगी, अगर फरियादी ही आरोपी को पकडऩे लगे तो पुलिस का क्या काम। वही उक्त व्यक्ति द्वारा बार-बार फरियादी को धमकी दी जा रही है फिर भी पुलिस के कान में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं। पुलिस द्वारा 6 माह बीत जाने के बाद भी फरियादी की शिकायत को अनसुना करते हुए अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया ना ही आरोपी की तलाश की जा रही है जिससे पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वही पुलिस द्वारा फरियादी के शिकायत पत्र में रिसीविंग में थाने का सील भी नहीं लगाया गया।
इनका कहना है-
वह व्यक्ति यहां का नहीं है राजस्थान का है कहीं पता नहीं चल पा रहा पता चलते ही कार्यवाही की जाएगी।
विनोद नाहर प्रधान आरक्षक थाना बिजुरी।