*लाड़ली उत्सव हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल देकर किया जा रहा आमंत्रित*

0

गिरीश राठौर

अनूपपुर / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में जिले में 08 मई 2022 को आयोजित होने वाले लाड़ली उत्सव हेतु

जिले के समस्त ग्रामों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पीला चावल बांटकर लाडली बालिकाओं के माताओं को लाड़ली उत्सव हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाडली बालिकाओं के माताओं को लाडली लक्ष्मी योजना के संबंध में विधिवत जानकारी भी दी जा रही है।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना से बेटियों का भविष्य किस प्रकार संवर जाएगा। इसके संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *