कांग्रेस ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

0

कांग्रेस ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

अनूपपुर। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड बवागत कर निर्दलीय प्रत्याशी व पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को जिला कांग्रेस कमेटी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। कार्यवाहक अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद अनूपपुर के वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध पदाधिकारियों द्वारा निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे है तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर पार्टी को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी विरोधी उक्त कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिसके कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्दलीय एवं पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
यह हुए निष्कासित
नगरपालिका अनूपपुर से भगवती प्रसाद शुक्ला, रियाज अहमद राजू, अब्दुल आसित, मकबूल खान (बाबर), संजीव कुमार द्विवेदी, जीवेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, तथा नगरपालिका पसान से श्रीमती ममता, मीना सिंह, राजेन्द्रलाल पुरी, जीतेन्द्र कुमार केवट, श्रीमती सधा बाई, योगेश कुमार गंधर्व को निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed