अवैध शराब कारोबार के मामले में पूरन गिरफ्तार
अवैध शराब कारोबार के मामले में पूरन गिरफ्तार
पुलिस और आबकारी विभाग के सयुंक्त पेट्रोलिंग के दौरान हुई कार्यवाही
अनूपपुर। थाना करनपठार अन्तर्गत मेढाख़ार करपा निवासी पूरन नायक पिता सख्खा नायक उर्फ तक्की को अवैध शराब कारोबार के मामले में गिरफ्तार बताया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के अवैध पैकारी किंग नवीन नायक पिता भामा नायक के रिश्ते का भाई है आरोपी। करपा से लेकर आसपास के गाँवों में नवीन नायक के माध्यम से ही गली मोहल्ले तक शराब बेखोप पहुँचाई जाती है। पुलिस और आबकारी विभाग के सयुंक्त पेट्रोलिंग के दौरान राजेन्द्रग्राम सीमा क्षेत्र लीला टोला में तडके सुबह मुखबिरी के माध्यम से पकडा गया, जबकि थाना करनपठार के नाक के नीचे से शराब लाई जाती है और चन्द सिक्को से बदनाम करनपठार पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहती है। जबकि करनपठार पुलिस के संज्ञान में करपा,मेढाख़ार से लेकर दर्जनों गाँवों में शराब की पेकारी बैखोप जारी है।
आरोपी को बचाने दिन भर चलती रही जद्दोजहद
थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस के हत्थे चढे आरोपी पूरन नायक और उनके एक और साथी जो कि इंदल चर्मकार के सुपुत्र बताये जाते हैं दोनों ही आरोपी मेढाख़ार निवासी बताये जाते हैं। जिन्हें बचाने तमाम शराब तस्करी व कुछ छुटभैया नेताओं के कदम थाने से लेकर कोर्ट तक दिन के चार बजे के पहले तक चहल कदमी करते देखे गए। वहीं राजेन्द्रग्राम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए अनुपपर जिला जेल के लिए मुकदमा कायम करते हुए भेज दिया गया।
पैकारी किंग की कब होगी गिरफ्तारी
पुष्पराजगढ आदिवासी अंचल के हर गली मोहल्ले में जिस तरह शराब परोशी जाती है सोचने के लिए मजबूर करती है जिसका खुलासा मीडिया के द्वारा बार बार किया गया पर थाना करनपठार पुलिस न तो कभी कार्यवाई की ओर न ही थाने के सामने से गुजर रही पेकारी वाहनों की कभी जाँच ही किया गया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेन्द्रग्राम शराब ठेकेदार का इस कार्यवाही में बहुत बडा हाथ था खबर यह भी है कि इन शराब व्यापारी के द्वारा पूर्व में राजेंद्रग्राम से खरीदी की जाती रही है और बाद में गाडा सरई डिंडोरी से सप्लाई किया जाता रहा जिसका खामियाजा भी आरोपियों को भुक्तना पडा।
मामला हुआ पंजीबद्व
राजेन्द्रग्राम पुलिस ने अपराध क्रमांक 287/22,धारा 34/2 आबकारी एक्ट 3/181,146/196,130(3) 177 मोटर व्हीकल एक्ट। पांच पेटी अंग्रेजी एवं 2 पेटी देशी कुल 67 लीटर जब्ती कर कार्यवाही की है। आरोपी पूरन नायक पिता सख्खा नायक उम्र 26 वर्ष दूसरा आरोपी सुनील कुमार पिता इंदल चर्मकार पर मामला पंजीबद्व किया गया है।