सरपंच संतोषी बाई ने सभी मतदाताओं का व्यक्त किया आभार

0

अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत परसवार के सरपंच पद हेतु मुझे जिनके प्रयासों से मतदाताओं द्वारा 532 मत देकर प्रथम स्थान में पहुंचाया गया है। सभी मतदाताओं का विदित है, क्योकि मेरी नेक विचार एवं सरल स्वभाव के शिक्षित महिला होने के कारण वर्ष 2006 में मुझे सरपंच पद का पदभार मिला था, किंतु कुछ निहित स्वार्थी लोगों द्वारा अधूरे में ही पद से बाहर किया गया था, एवं द्वितीय पंचवर्षी में 6 एवं तृतीय पंचवर्षी में 12 मतो से छलकपट के द्वारा मुझे पीछे किया गया था। इस पंचवर्षी में मुझे मतदाताओं द्वारा 532 मत देकर प्रथम स्थान में पहुंचाये जाने का सभी मतदाताओं को पूर्व से लेकर वर्तमान तक प्रथम एवं महत्वपूर्ण सहयोग एवं भूमिका तथा मार्गदर्शन जिन महानुभावों का प्राप्त हुआ है व मिला है। मैं सरपंच संतोषी बाई सभी के प्रति आभार प्रकट करती हूं। प्रथम स्थान में पहुंचाये जाने का संपूर्ण श्रेय मैं अपने सभी मतदाताओं को देने हुए वचन देती हूं कि सबका साथ और सबका विकास को ध्यान में रखते हुए पंचायत में कार्य करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed