गायत्री नगर गोपाल बाग मे गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

0

गायत्री नगर गोपाल बाग मे गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस नें किया गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

कटनी ॥ 25 जुलाई की शाम गायत्री नगर गोपाल बाग निवासी सौरभ सिंह की दुकान पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार किया है.आरोपी के कब्जे से एक जिंदा कारतूस सहित देशी कट्टा बरामद किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की शाम गायत्री नगर गोपाल बाग निवासी सौरभ सिंह शाम को लगभग 5:30 बजे अपनी नीरज टाकीज मोड़ पर स्थित दूध की दुकान में बैठा था । तभी वहां पर गोलू ठाकुर नाम का व्यक्ति आया और सौरभ सिंह से शराब पीने के लिए पैसों की मांग किया । सौरभ सिंह द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी के द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट किया और दहशत फैलाने की नियत से अपने पास रखे देशी कट्टे से एक राउण्ड फायर किया जो गोली दुकान के काउण्टर में जाकर लगी । आरोपी घटना कारित करने के बाद मौके से फरार हो गया । प्रार्थी सौरभ सिंह की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र . 484 / 2022 धारा 294, 323, 327, 336 , 506 भादवि 25.27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के मार्गदर्शन में एवं अति पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया , नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह को टीम बनाकर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी कोतवाली कटनी एवं उनकी टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके हर संभव स्थानों पर दविश दी गई ! 27.जुलाई को आरोपी दीपक उर्फ गोलू ठाकुर पिता गजराज सिंह उम्र 31 वर्ष नि . पाठक वार्ड थाना रंगनाथनगर हाल नि . गणेश चौक कटनी को आधारकाप कटनी से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है । आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना कोतवाली कटनी में 13 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाए गए है । श्रीमान जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिला बदर आदेश भी जारी किया गया है जो वर्तमान में प्रभावी है । आरोपी द्वारा श्रीमान जिला दण्डाधिकारी कटनी के जिलाबदर आदेश की अवहेलना करते हुए पाए जाने पर अप . क्र . 488 / 22 धारा 14 म.प्र . राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पृथक से पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी को उक्त दोनों अपराधों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली अजय बहादुर सिंह , उनि , अनिल यादव , सउनि . विजय गिरी , कप्तान सिंह , सतेन्द्र सिंह , प्र.आर. पवन सिंह , अनिल सेंगर , वीरेन्द्र सिंह , वीरेन्द्र तिवारी , पुष्पराज सिंह , आरक्षक पलाश दुबे एवं राजेन्द्र उईके की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed