4 सूत्री मांग को लेकर एसएनसीयू पीआईसीयू एनआरसी सपोर्ट स्टाफ धरने पर बैठे
गिरीश राठौर
अनूपपुर /जिला चिकित्सालय अनूपपुर के एस एन सी यू , पी आई सी यू, एन आर सी ,के सपोर्ट स्टाफ ने सिविल सर्जन समूह अस्पताल अधीक्षक अनूपपुर के नाम ज्ञापन बनाकर अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर आज 17 अगस्त अगस्त दिन बुधवार कोजिला चिकित्सालय के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं ज्ञापन में लिखा है


कि जिला चिकित्सालय के सभी एन एस सी यू पी आई सी यू, एन आर सी ,सपोर्ट स्टाफ को आउट सोर्स एजेंसी में मिला दिया गया है जिसके कारण आउट सोर्स एजेंसी द्वारा सपोर्ट स्टाफ को का शोषण किया जा रहा है वर्ष दिसंबर 2020 से सपोर्ट स्टाफ को कभी समय पर वेतन नहीं मिला है आगे लिखा है कि आगे लिखा है कि मानदेय 4 महीनों के बाद 1 महीने का दिया जा रहा है अपना मानदेय मांगने पर नौकरी से निकाल देने की कंपनी द्वारा धमकी दी जा रही है इस कारण कर्मचारियों की आर्थिक मानसिक स्थिति से खेला जा रहा है

बीते 11 अगस्त को देश का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन होने के बावजूद खाते में पूरी राशि नहीं डाली गई जिससे पूरे कर्मचारियों में रोष है अगर जल्द राशि नहीं डाली गई तो हड़ताल पर बैठे हड़ताल पर बैठे लोगों ने बताया कि 16 अगस्त को सिविल सर्जन सर्जन सहमत अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय अनूपपुर को पत्र देकर अवगत कराया गया थाअगर आज 16 अगस्त तक भुगतान नहीं हो जाता है तो 17 अगस्त से सपोर्ट स्टाफ हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होगा कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है कि सभी (1)सपोर्ट स्टाफ एसएनसीयू पीआईसीयू एनआरसी और सोच कंपनी से हटाकर हमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में लिया जाए (2 ) सभी सपोर्ट स्टाफ को कलेक्टर दर अनुसार अर्ध कुशल श्रेणी का वेतन दिलाया जाए एवं हर माह की 5 तारीख तक हमारा वेतन दिलाया जाए( 3 )मेटरनिटी छुट्टी के दौरान महिला कर्मचारियों को पूर्ण वेतन दिलाया जाए जोकि आउट सोर्स कंपनी द्वारा नहीं दिया जा रहा है (4) कोरोना महामारी जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का बीमा सुरक्षा नहीं दिया गया
सपोर्ट स्टाफ को भी बीमा कवर दिलाया जाए साथ ही आगे लिखा है कि बीते वर्षों में आज आउट सोर्स में रखे गए सभी सपोर्ट स्टाफ का खाता चेक कराया जाए जिससे यह स्पष्ट हो सके ठेका कंपनी द्वारा किस तरह शोषण किया जा रहा है हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि जब तक हमारे अधिकारी हमें लिखित रूप से आश्वासन नहीं देते जब तक हम धरने से नहीं उठेंगे धरने में बैठने वाले सपोर्ट स्टाफ से पुष्पेंद्र सिंह ,सुनील शुक्ला, सूरज प्रसाद कॉल, राहुल तांबे, कोमल सिंह, कुल्लू ,सुरजीत, राकेश राने, पुन्नू, दुर्गा राठौर ,नीतू राठोर, नदिया पटवार ,सीमा राठौर, छलकन राठौर ,सुधा जैतवार ,पुष्पा पाल ,गुड्डी बाई ,,शिवम पाल ,स्वाति दुबे ,विनीता मिश्रा ,प्रीति शर्मा ,नमिता सोंधिया ,रीता उद्देश्या, आदि सभी एसएनसीयू, पीआईसीयू, एनआरसी,सपोर्ट स्टाफ धरने में बैठे रहे