भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश अनूपपुर का हुआ गठन मनोज तांबे बने शाखा अध्यक्ष
गिरीश राठौर
अनूपपुर/भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर महतेल जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश मंत्री श्री सुमित बक्सरिया जी के अनुशंसा पर स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय अनूपपुर के सफाई कर्मचारियों मनोज तांबे को अध्यक्ष एवं मनीषा राने को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया

ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय के ठेकेदार द्वारा आए दिन परेशान किया जाता रहा


एवं कर्मचारियों को वेतन समय पर न देकर 3 से 4 माह में 1 माह का वेतन भुगतान दिया जाता था अगर कोई कर्मचारी इस बात की आवाज उठाता था तो उसे काम से निकाल देने की धमकी दी जाती थी सफाई कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए मध्य भारतीय सफाई मजदूर संघ मध्य प्रदेश अनूपपुर इकाई का गठन किया गया जिसमें मनोज तांबे को अध्यक्ष रानी राने उपाध्यक्ष

मनमोहन राने को महामंत्री प्रेम कलसा को कार्यालय मंत्री को सत्यम राने को कोषाध्यक्ष प्रमोद राने को मंत्री नियुक्त किया एवं रवि जोनकर ,प्रेम कुमार,कमल राने , कमलेश चौधरी ,अजय कलसा ,राजू पंडा ,राममिलन राने माया बाई, गीताबाई ,रजनी बाई, नरेश जनवार अरविंद, सागर कुमार ,निर्मल ,शोभा बाई, दीपक राने दीपक कुमार ,सुनील राने ,अमर बक्सरिया ,सूरज राने, चंदवाद आदि लोगों ने संगठन की सदस्यता ली