पितरों की आत्मा की शांति के लिये सामतपुर तालाब में किया गया पौधरोपण
गिरीश राठौर
अनूपपुर,/ पितर पक्ष की सप्तमी दिवस 17 सितम्बर को सप्तमी श्राद्ध पर पितरों की आत्मा की शांति के लिये जहां विधि विधान से अनुष्ठान किया गया। वहीं जिला मुख्यालय स्थित मड़फा तालाब सामतपुर में कुछ लोगो द्वारा पुरखों के नाम से औषधी युक्त तुलसी, पपीते के पौधो के साथ-साथ दैविक पौधे पीपल, नीम, बरगद के पौधों का रोपण कर लोगो के बीच नई मिशाल पेश की गई।
जहां पुरखों के नाम से पौधों रोपण में सुनेयना मिश्रा, वंदना सोनी, राजू अग्रहरी, सुनीता सोनी, सुमन, नीलू, नेहा, मीठी, मुस्कान, राजू अग्रहरी, सावित्री त्रिपाठी सहित अन्य लोगो ने पितरों की आत्मा की शांति के लिये सामतपुर तालाब में पौधों का रोपण किया गया।