फिर शिंकू कबाडी ने किया नपा की नालियों और सडकों को जाम
Shrisitaram patel -9977922638
फिर शिंकू कबाडी ने किया नपा की नालियों और सडकों को जाम
कठोर कार्यवाही न होने से कर रहा मनमाना कार्य, राहगीर और मोहल्लेवासी परेशान
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में संचालित कबाड के दुकान में कई बार कार्यवाही की गई, लेकिन शिंकू जैसे कबाडी सुधरने का नाम नही ले रहे है। शिंकू कबाडी के द्वारा सडकों व नालियों पर कबाड रखकर जाम कर दिया गया था, जिसके बाद बीते महीनो में नगरपालिका द्वारा कार्यवाही भी की गई थी, लेकिन अपने मनमाने रवैये के लिए जाने-जाने वाले शिंकू कबाडी ने एक बार फिर प्रशासन को धता बताते हुए नालियों और सडकों को जाम कर दिया। कई बार शिंकू के खिलाफ अवैध व चोरी के काबड को लेकर अपराध पंजीबद्व हो चुका है, लेकिन हर बार प्रशासन को चुनौती ही दे रहा है।

फिर जाम कर दी नालियां
मढिया रोड पर स्थित कबाड का ठीहा और सडक शिंकू कबाडी ने कब्जा कर रखा है, काटॅूनो और कबाडों के माध्यम से नपा की नालियों और सकडों में अवैध कब्जा कर लिया है और यह पहली बार नही जमानों से शिंकू ने अपने कारोबार को फैला रखा है। सडकों भी पर ही अपने कबाड और अनफिट गाडियों को खड कर देता है और नालियों में कबाड रखकर जाम कर देता है। मोहल्लेवासियों के साथ राहगीर एक कबाडी की वजह से परेशान है, पर इस समाधान के लिए न तो नगरपालिका कठोर कार्यवाही कर रही है और न ही जिला प्रशासन के द्वारा ध्यान दिया जाता है, यही कारण है कि शिंकू आज भी मनमौजी कार्य करने में सफल है।

नपा को चुनौती दे रहा कबाडी
मुख्यालय की नगरपालिका में संचालित शिंकू कबाडी का कारोबार बेहिचक संचालित है, पुलिस तथा नगरपालिका के द्वारा कई बार कार्यवाही की गई, लेकिन हालात जस की तस है। कबाड के रूप में अवैध कारोबार और नगरपालिका की सडकों और नालियों में अतिक्रमण कर नपा के अधिकारियों और जनप्रतिधियों को चुनौती दे रहा है। समय रहते अगर नपा के जिम्मेदारों के द्वारा शिंकू कबाडी पर कठोर कार्यवाही नही की गई तो राहगीरों और मोहल्लेवासियों को सदैव ही समस्याओं का सामना करना पडेगा।