मंत्रियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के लिये की गई चर्चा

0

मानपुर। मानपुर विधानसभा मुख्यालय क्षेत्र की शान एवं उमरिया जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ओमनारायण सिंह अन्नू इन  दिनों विशेष काम से भोपाल के दौरे पर हैं, जहां प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी के चुनिंदा मंत्रियों से आत्मिक मुलाकात कर क्षेत्र का हर संभव विकास हेतु चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार मानपुर विधान सभा की विधायक एवं आदिमजाति कल्याण विभाग की मंत्री सुश्री मीना सिंह के साथ ओमनारायण के भोपाल प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव व लोक निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. गोपाल भार्गव से विशेष तौर पर मुलाकात कर उमरिया जिले के क्षेत्र के अंतिम छोर तक में बसे गांव में सुंदर, सुसज्जित नालीदार सड़क व सर्वसुविधा युक्त अस्पताल एवं स्कूल, बिजली, पानी व भूमिहीनों के लिए भूमि आवंटित करने तथा जंगली जानवर हाथियों द्वारा किये गए किसानों के खेतों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा प्रदान करना के साथ ग्र्राम पंचायतों में विकास हेतु अच्छा खासा फंड देने जैसे कई महत्वपूर्ण विषय को लेकर मंत्रियों से विशेष चर्चा की गई, जिस पर जिले में अच्छा खासा फंड देने का अश्वासन भी दिया गया, ताकि अन्नू भईया के रहते जिले में चहुंओर विकास में कोई कमी न हो सके और क्षेत्र की जनता खुशहाली के साथ जीवन यापन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed