डॉ. जे.के. संत बने तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ. जे.के. संत बने तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य
अनूपपुर। जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय तुलसी महाविद्यालय के नये प्राचार्य के रूप में डॉ. जे.के. संत को प्रभार दिया गया है। गौरतलब हो कि बीते कई वर्षो से महाविद्यालय के संचालन में अनेक विसंगतियां देखी गई थी, कभी प्राचार्य पद को लेकर तो कभी पढाई के साथ महाविद्यालय के संचालन में गडबडडियां सुनाई देती थी, इस बीच दो प्राचार्यो ने महाविद्यालय का दायित्व संभाला, लेकिन विसंगतियों में कमी नही आ रही थी, जिसके बाद अब नये प्राचार्य डॉ. जे.के. संत की नियुक्ति से छात्रों एवं प्राध्यापकों में हर्ष व्याप्त है, ज्ञात हो कि डॉ. संत अनुभवी प्रोफेसर एवं सरल व स्वच्छ छवि के है, उनकी कार्यप्रणाली एक बेहतर प्रबंधन की है, जिसको देखते हुए उन्हे प्राचार्य पद का दायित्व सौपा गया है।
