17 माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिल सका विवाह सहायता योजना का लाभ

0

17 माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिल सका विवाह सहायता योजना का लाभ

मानपुर। जनपद मुख्यालय अंतर्गत वार्ड क्रमांक-8 की आदिवासी महिला मुन्नीबाई बैगा पिता अकाली बैगा पत्तीहाई टोला मानपुर की निवासी है, जो कि आज 17 माह बीत जाने के बावजूद भी विवाह सहायता योजना का लाभ आदिवासी महिला को नहीं मिल सका है। एक तरफ  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में हर जिले क्षेत्रों में पेसा एक्ट की जानकारी देकर जगह-जगह चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पेसा एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, महिला द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन आज दिनांक तक निराकरण नहीं हो सका, आदिवासी महिला अपने कुछ रिश्तेदारों से शादी करने के लिए रुपए ली हुई थी जो कि कर्ज में डूब चुकी है, उसके आगे पीछे कमाने वाला कोई नहीं है जिसका पंजीयन 226 2022 को लोक सेवा केंद्र में किया गया था, जिसका पंजीयन क्रमांक आरएस/ 431/ 1602/ 1253/ 2021 है, जोकि जनपद पंचायत मानपुर के आवेदन किए गए आदेश में दर्शाया गया है की विवाह सहायता योजना का लाभ उपभोक्ता को भुगतान कर दिया गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, जब इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा कहा गया कि आप आवेदनकर्ता को जनपद भिजवा दीजिएगा, हम इस मामले को दिखाते हैं। जब आदिवासी महिला जनपद कार्यालय गई तो जिम्मेदार अधिकारी आवेदन में हस्ताक्षर कराकर बैरंग वापस लौटा दिए, महिला ने जिम्मेदार अधिकारी एवं कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी से मांग की है कि मुझे आदिवासी महिला को विवाह सहायता योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि मैं अपने रिश्तेदारों का कर्जा दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed