कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं का किया निराकरण
आवेदक प्रभाकर को अधिकारियों ने स्वेच्छा से की मदद
शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन
सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के
निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों के दिए। जनसुनवाई में घरौला मोहल्ला निवासी प्रभाकर प्रसाद शुक्ला ने
आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वह अत्यंत गरीब हैं तथा बहुत बीमार है। मेरे पास इलाज हेतु पैसे नहीं है, मेरा
इलाज इंदौर में होगा। मेरा इलाज करवाया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने उनके आयुष्मान कार्ड की जानकारी प्राप्त
की। जिस पर उन्होंने बताया कि मेरा आयुष्मान कार्ड बन गया है और मेरा इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हो
जाएगा परंतु मेरे पास आने जाने हेतु किराया नहीं है, ना ही मेरे वहां रहने और ठहरने के लिए व्यवस्था है, ना ही पैसे
हैं। जिस पर जिले के संवेदनशील अधिकारियों ने प्रभाकर शुक्ला को उनकी दीन स्थिति देखते हुए व्यक्तिगत
सहायता राशि प्रदान किया।
इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि
हमारे गांव में लगभग 2 वर्षों से बिजली की स्थिति अच्छी नहीं है। हमारे गांव में लगभग 200 मीटर बिजली का केबल
पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे कई व्यक्ति एवं मवेशी बिजली के चपेट में आ चुके हैं तथा उनका स्वर्गवास
हो चुका है। उन्होंने बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। जिस पर अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के
अधिकारियों की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए त्वरित बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार
जनसुनवाई कार्यक्रम में पूरन सिंह, विकास दास, अभय सहित अन्य आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाई।
जिन समस्याओं को कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर ने सुना तथा संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को समस्या
के निर्देश करने के निर्देश दिए जनसुनवाई में लगभग 25 आवेदन प्राप्त हुए जिनकी सुनवाई की गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रगति वर्मा, उपसंचालक कृषि अमर सिंह बघेल,
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा उपसंचालक सामाजिक न्याय शिवेंद्र सिंह परिहार
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।