जुआं फड़ से चार धराये

0

शहडोल। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ एवं सट्टे के विरूद्ध विशेष मुहिम चलाई
जा रही है। जिसके तहत थाना अमलाई पुलिस द्वारा 20 जनवरी को चीप हाउस में कुछ जुआरी द्वारा हार-जीत का
दांव लगाकर जुआ खेलने की मुुुुखबिर सूचना मिली। जिस पर अमलाई पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर फड़ से
साहिल खान पिता गुडडा खान उम्र 30 वर्ष निवासी चीपहाउस, संतोष कोल पिता रामप्रकाश कोल उम्र 24 वर्ष निवासी
चीपहाउस, मोह. वसीम पिता स्व. गुलाम मोह. उम्र 33 वर्ष निवासी रजा मोहल्ला धनपुरी एवं चेतन कोल पिता
राजेन्द्र कोल उम्र 19 वर्ष निवासी चीपहाउस के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 380 रूपये जप्त कर कार्यवाही की
गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक गणेश पाण्डेय, मुकेश कुमार, पुष्पेन्द्र
कुमार, आरक्षक जगभान सिंह, कोमल प्रसाद एवं उदयपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed