युवाओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
उमरिया। खेलो इंडिया यूथ गेम 5.0 के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिले के पाली नगर में टॉर्च रिले के भव्य स्वागत में सहभागिता निभाने वाले युवाओं को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी जिला अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, खेल युवा कल्याण विभाग विकासखंड पाली के समन्वयक रेशमा शर्मा एवं श्याम शर्मा, चरण सिंह उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10 युवाओं को खेलो इंडिया टॉर्च रिले के सफल कार्यक्रम में सहभागिता निभाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग उमरिया मध्य प्रदेश इन युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है सभी कार्यक्रमों में सभी युवाओं की पूर्णता सहभागिता की अपेक्षा है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समय हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, सुनील प्रजापति, राहुल सिंह, खुशनुमा बानो, सुलोचना गुप्ता, क्षमा सिंह, अंजलि प्रधान, नेहा सिंह, कविता बर्मन, सिमरन सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।
******