ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक चालक गम्भीर,जबलपुर रेफर
उमरिया। कोतवाली थाना अंतर्गत ताला मार्ग स्थित धमोखर बेरियर के आगे ट्रक और बाइक भिड़ंत में उमेश पिता लालजी पाल उम्र करींब 30 वर्ष निवासी पटेहरा गम्भीर रूप से घायल हुए है, बताया जाता है कि सडक़ हादसे में उमेश का दाहिना पैर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है, वहीं शरीर मे कई जगह इंजुरी बताई जा रही है। घटना के बाद 108 की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया था, जहाँ प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत क्रिटिकल होने की वजह से करींब 4 बजे दोपहर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोडक़र अन्यत्र फरार हो गया है।
*********