कैंसर पीड़ित गौरी बैगा की मदद को आगे आए पवन कुमार चीनी, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला और स्वस्थ होने की की कामना
अखण्ड प्रताप सिंह
जरूरतमंद परिवारों के लिए लगातार मदद का सिलसिला
नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 10 देवहरा निवासी कैंसर पीड़ित महिला गौरी बैगा की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार चीनी आगे आए। उन्होंने गौरी बैगा को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और परिवार को भरोसा दिलाया कि मुश्किल समय में समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना चाहिए
बताया गया कि गौरी बैगा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। बीमारी के इलाज के दौरान परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां भी बनी हुई हैं। ऐसे समय में पवन कुमार चीनी द्वारा सहायता का हाथ बढ़ाया गया आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार को इलाज के खर्च में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है
*बारिश में क्षतिग्रस्त मकान में भी की थी मदद*
पवन कुमार चीनी की ओर से जरूरतमंदों की सहायता का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुए अनेक परिवार के मकान की स्थिति सामने आने पर भी उन्होंने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई थी उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदा हो, बीमारी हो या किसी परिवार के सामने आर्थिक संकट—ऐसे समय में यथासंभव सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है
*सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय*
स्थानीय लोगों के अनुसार पवन कुमार चीनी लगातार सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर धार्मिक आयोजनों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग देखने को मिलता रहा है।
गौरी बैगा की मदद के दौरान भी उन्होंने सहायता को किसी प्रचार का माध्यम न बनाते हुए मानवीय संवेदना को प्राथमिकता दी इस पहल से स्थानीय स्तर पर यह संदेश गया कि किसी जरूरतमंद के कठिन समय में छोटी-सी मदद भी उसके लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है……