परिवहन अधिकारी सतना से चलाते हैं कार्यालय
मानपुर। जिला परिवहन कार्यालय में परिवहन अधिकारी का बैठने का कोई समय निर्धारित नहीं है, जिसकी वजह से वाहन मालिक परेशान होते हैं एवं मजबूरन दलालों के माध्यम से कार्य कराना पड़ता है। दलाल फाइलों को सतना ले जाकर कार्य कराते हैं, इस समय वर्तमान में महानदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सतना से उमरिया आने की दूरी बढ़ गई है, ऐसे में कटनी एवं शहडोल जिला परिवहन अधिकारी को प्रभार दे दिया जाए तो शायद उमरिया जिले की परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होने लगे। उमरिया जिले में इन दिनों वाहनों की चेकिंग बिल्कुल भी नहीं की जा रही है, कई जगह कृषि कार्य ट्रैक्टर में कमर्शियल व्यवसाय किया जा रहा है एवं कई स्कूलों में निजी वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, ऑटो में ओवर लोडिंग करके स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है, जिससे भविष्य में कहीं कोई बड़ी दुर्घटना ना घटित हो जाए, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। फिटनेस के नाम पर उन बसों का भी फिटनेस कर दिया जा रहा है, जिन बसों के अंदर बड़ी से बड़ी सुराग है, ऐसे में मजबूरन यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है।
*******