शराब के नशे में हुए विवाद पर की गई थी अरविंद की हत्या,आरोपी गिरफ्तार
शराब के नशे में हुए विवाद पर की गई थी अरविंद की हत्या, 48 घंटे के अंदर अंधी हत्या का पर्दाफाश,आरोपी गिरफ्तार

कटनी ॥ गत रविवार की रात्रि रंगनाथ थाना अन्तर्गत गड्ढा टोला मरघटाई के पास भट्टा मोहल्ला मे 22 वर्षीय युवक अरविंद वंशकार की हत्या कर दी गई थी जिसका रक्त रंजित शव 6 फरवरी कों मृत अवस्था मे मिला था मृतक के शरीर में धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कारा पुलिस नें इस मामलें मे गंभीरता से जाँच करते हुए तीन आरोपियों कों गिरफ्तार किया है । इस संबंद्ध मे नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने जानकारी मे बताया कि सायबर सेल कि मदद से टाॅवर लोकेशन के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है। अलग-अलग तरीके से पूछताछ करने पर संदेही टूट गए और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। पकड़े गए आरोपी सिब्बू, ज्वाला और टिल्लू बताए जा रहे हैं। सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सिब्बू ने अरविंद चाकू मारी थी। जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद हम प्याले दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सिब्बू ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शराब पीकर मां बहन की गालिया देने पर हुआ था विवाद
मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सुनील जैन द्वारा अति . पुलिस अधी . मनोज केडिया व नगर पुलिस अधी . विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा लोगो से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा सायबर टीम की मदद ली गई जिसमें तथ्य आया कि मृतक अरविन्द वंशकार शराब पीकर मां बहन की गालिया दे रहा था जिसके चलते वही पर खड़े आरोपी शिब्बू से झगड़ा होने लगा इसी बीच शिब्बू ने अपने पास से धारदार चाकू निकालकर मृतक अरविन्द वंशकार के पेट में मार दिया जिससे मृतक अरविन्द वंशकार की मृत्यु हो गई घटना को मृतक अरविन्द वंशकार के साथी ज्वाला डुमार एंव टिल्लू उर्फ शोभित मांझी ने भी देखा इसके बाद ज्वाला एंव टिल्लू ने मौके से शिब्बू को अपना संरक्षण देते हुये वहा से भगा ले गये जिसके चलते उक्त तीनो आरोपियो को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तों आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया ।
अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 302,201 भा.द.वि. के तहत कि गई आरोपियों की गिरफ्तारी
तीन आरोपियों को गिरफ्तार थाना रंगनाथनगर कटनी के अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 302,201 भा.द.वि. के मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें शिवा तामिया उर्फ शिब्बू पिता मुकेश तामिया उम्र 25 वर्ष निवासी विश्वकर्मा खदान के सामने स्थित पोकडिया वंशकार का किराये का मकान कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर कटनी, ज्वाला डुमार पिता स्व : शिवबालक डुमार उम्र 29 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर कटनी, टिल्लू उर्फ शोभित मांझी पिता राजेन्द्र मांझी उम्र 30 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला कावसजी वार्ड थाना रंगनाथनगर कों गिरफ्तारी किया गया है ।
अंधी हत्या का पर्दाफाश करने व आरोपीगणो की गिरफ्तारी में रही उल्लेखनीय भूमिका
अंधी हत्या का पर्दाफाश करने व आरोपीगणो की गिरफ्तारी में निरीक्षक संजय दुबे , उप निरी . नितिन कमल थाना प्रभारी रंगनाथनगर , उप.निरी . नीरज दुबे , उप.निरी . उदयभान मिश्रा , उप.निरी . रामकुमार झारिया , सउनि कप्तान सिंह , सउनि अशोक सिंह , प्र . आर . अनिल सैंगर , प्र.आर . पुष्पराज सिंह , प्र . आर . वीरेन्द्र तिवारी , प्र . आर . वीरेन्द्र सिंह , प्र . आर . प्रशांत विश्वकर्मा , आर . अभिषेक राय , आर . गणेश चौहान , आर . नवीन शुक्ला , आर . अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही ।