शहडोल। भारत सरकार जहाँ बिजली, पानी और सडक़ के लिए अथक परिश्रम कर रही है, वहीं जिले के अमरकंटक-
रीवा राजमार्ग पर शहडोल से लगभग 15 किलोमीटर दूर रोहनिया टोल प्लाजा, गोहपारू के सेमरा चौराहे से चंद
कदमों पहले, 74 मील खन्नौधी, कौवासरई सहित विभिन्न स्थानों में जिस प्रकार से सडक़ की दुर्दशा है, उसको शब्दों
में बयां करना काफी मुश्किल है। अमरकंटक-रीवा राजमार्ग पर जिस प्रकार से बीच रास्ते पर गड्ढे बन चुके हैं,

इस सडक़ पर रात्रि में सफर करना जान को जोखिम में डालने के बराबर है। वास्तविक रूप से देखा जाये तो दैनिक अनेक
जानलेवा घटनायें केवल सडक़ में निर्मित गड्ढों से हो रही है।
अमरकंटक-रीवा राजमार्ग में खन्नौधी से लगभग 02 किमी. दूर सडक़ की जो स्थिति है वह दिल दहला देने वाली है।
पूरे सडक़ पर अनगिनत विशाल गड्ढे बन चुके हैं, पहले भी समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से खबर
प्रकाशित की गयी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे लोगों की
समस्याओं का निराकरण करने में कितना समय लगता है, ये देखना होगा, जबकि शासन-प्रशासन से मांग है कि
सडक़ों में निर्मित गड्ढों पर कार्य कराकर उन्हें शीघ्र समाप्त करें। हाल ही में 05 फरवरी से सम्पूर्ण प्रदेश में मध्यप्रदेश
की विकास यात्रा गाँव-गाँव तक पहुंच रही है और जब बात विकास की है तो जिस पथ पर विकास यात्रा संपन्न होनी है,
सबसे पहले उसे सुरक्षित करने की महती आवश्यकता है, अन्यथा शासन, प्रशासन की विकास यात्रा कहीं न कहीं
असफल ही मानी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *