एनसीसी कैडेट्सो ने पर्यावरण जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का किया प्रदर्शन
आशीष कचरे 9406677672
शहडोल। यूजीसी एवं मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षण संस्थानों में मिशन लाइफ के तहत
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने एवं परिसर में जनभागीदारी से संबंधित कार्यक्रम
आयोजन कर मिशन लाइफ का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इसी उद्देश्य से 19 मई को पंडित शंभूनाथ शुक्ला
विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर राम शंकर, कुलसचिव डॉ. आशीष तिवारी एवं एमपीआई कंपनी एनसीसी के
नेतृत्व में मिशन लाइफ के तहत परिसर में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के
माध्यम से एनसीसी कैडेट्स के द्वारा पर्यावरण में प्लास्टिक बैन के थीम पर प्रदर्शन किया गया इस नुक्कड़ नाटक
में कैडेट्सो के द्वारा प्लास्टिक का मानव जीवन में होने वाले दुष्प्रभावो को बताया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन एनएसएस महिला इकाई अधिकारी डॉ. चेतना सिंह ने मिशन लाइफ के तहत उच्च शिक्षा
विभाग के पत्र का विवरण देते हुए छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया एवं प्लास्टिक बैन पर अपने विचार
व्यक्त किये। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्वालकिन खान ने अपने उद्बोधन में स्वस्थ जीवनशैली
अपनाने, जीवन शैली को स्वच्छ रखना एवं छात्रों को समाज के बीच जीवन शैली एवं स्वच्छता जागरूक करने हेतु
प्रेरित किया।
मंचासीन राजनीति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गीता सराफ ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाने, साथ
ही पेड़ पौधों को सुरक्षित रखने एवं उन्हें नष्ट होने से बचाने पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन
लेफ्टिनेंट डॉ .जी.एस.सांड्या एनसीसी अधिकारी के द्वारा किया गया और उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्व पर्यावरण
दिवस एवं पुनीत सागर अभियान पखवाड़ा को मनाने हेतु विस्तार से कैडेट्सो को बताया। इस कार्यक्रम में
विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक गण एवं एनसीसी कैडेट्स गंगा सागर राठौर , किशन कुशवाहा, महिमा सिंह
शेखावत, साधना तिवारी, जागेश्वर धुर्वे,अमन ढीमर और अन्य कैडेट्सो ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।