फुनगा पुलिस द्वारा चोरी की सामग्री जप्त कर 02 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया
गिरीश राठौर
अनुपपुर/जमुना कोतमा बीते 28 मई 23 को फरियादी रविकान्त मिश्रा पिता विनोद मिश्रा उम्र 29 वर्ष निवासी रक्शा का चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 6 मई 23 अपनी पत्नी आराधना मिश्रा के साथ घर पर था तथा मम्मी रमा मिश्रा अपने मायके अनूपपुर गई थी रात को हम दोनो 11 बजे खाना खाकर सो गये थे दिनांक 07/04/23 को सुबह 07 बजे मेरी पत्नी आराधना मिश्रा चाय बनाने किचन में गई देखी कि किचन में रखा गैस सिलेण्डर चूल्हा नही था घरेलू डेली योग के राशन चावल दाल नहीं था मेरी पत्नी मुझे बतायी तो मैं जाकर देखा तो किंचन से कोई अज्ञात व्यक्ति खिडकी तोडकर घर में घुसकर गैस सिलेण्डर चूल्हा तथा घरेलू डेली उपयोग के बर्तन तथा राशन सामग्री दाल चावल चोरी कर के ले गया है। की रिपोर्ट पर अपराध क्र.217/23 धारा 457, 380 ताहि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। तकनीकी विवेचना तथा मुखविर की मदद से संदेहियो (1) प्रकाश सिंह गोड पिता रामबिहारी गोड उम्र 25 वर्ष निवासी रक्शा (2) ठाकुरदीन राठौड पिता जमुना प्रसाद राठौड़ उम्र 37 वर्ष निवासी रक्शा से पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान पुलिस द्वारा जप्ता किया गया। उक्त दोनो आरोपीयों को दिनांक 3 जून 2023 को माननीय न्यायलय पेश किया गया। मान्, न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनाने पर दोनो आरोपीयो को जिला जेल भेजा गया है।