घर से बल्ब लेने गए बालक को पिकअप ने रौंदा,उपचार दौरान जिला चिकित्सालय में मौत*

0

गिरीश राठौर

अनूपपुर/मंगलवार की रात कोतमा नगर में घर से बल्ब लेने दुकान गए एक 17 वर्षीय बालक को पिकप वाहन ने रौंद दिया गंभीर बालक की जिला चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई वहीं पिकप वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतमा नगर के विकासनगर निवासी जयलाल भरिया का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन भरिया जो मंगलवार की रात 8 बजे के लगभग घर से बल्ब लेने के लिए दुकान जा रहा था इसी दौरान कोतमा के जनपद कार्यालय के सामने कोतमा बाजार की ओर से भालूमाडा की ओर जा रहा एक अज्ञात मुर्गी वाला पिकप चालक ने तेजी से चलाते हुए बालक पर चढ़ा दिया जिससे बालक के सिर, हाथ,पेट,पीठ के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई जिसका प्रारंभिक उपचार करने कर कोतमा अस्पताल से देर रात 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया जहां उपचार दौरान बालक की मौत हो गई,ड्यूटी डॉक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर कारवाही कराने बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपकर गवाहों के बयान दर्ज करने बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना कोतमा को अवगत कराया गया घटना के बाद से अज्ञात पिकप वाहन को लेकर चालक फरार हो गया है जिसकी खोजबीन कोतमा पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *