अमकुही स्थित बैराज के जल स्तर का निगमाध्यक्ष ने लिया जायजा
अमकुही स्थित बैराज के जल स्तर का निगमाध्यक्ष ने लिया जायजा

कटनी॥ अमकुही स्थित बैराज पहुचें निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने बारिश होने के उपरांत जल स्तर का जायजा लेने पहुचें । निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें जानकारी देते हुए बताया कि बारिश होने के उपरांत अमकुही स्थित बैराज में जल स्तर
निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान में स्टाप डेम के गेट से ऊपर से पानी का बहाव है,बारिश अच्छी होने से आने वाले कुछ दिनों में पानी की सप्लाई की कटौती में कमी करते हुए जलापूर्ति पूर्वानुसार की जावेगी जिससे कटनी शहर के नागरिकों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी,वर्तमान में बारिश होने से शहर के नलकूपों में भी जल स्तर में बढत हुई है । निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निरीक्षण के दौरान बैराज स्थित पंप हाउस में लगे हाईलोजन लाईट की तार कटी हुई पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर उसे तत्काल ठीक करानें हेतु निर्देश प्रदान किये गये वही अमकुही स्थित बैराज क्षेत्र में कुछ लोग सेल्फी लेने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में पाये गये जिस पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा उन्हे समझाइस देते हुए बैराज पर मौजूद कर्मचारियों कों निर्देशित किया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दे जल स्तर बढा हुआ है किसी प्रकार की घटना न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें । इस दौरान पार्षद शशिकांत तिवारी,महेन्द्र उपाध्याय सुपरवाईजर नगर निगम की उपस्थिति रही ।