सात सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ धाम रवाना, परिजनों एवं मित्रों ने फूल माला पहनाकर किया दल को रवाना
सात सदस्यीय दल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ धाम रवाना, परिजनों एवं मित्रों ने फूल माला पहनाकर किया दल को रवाना

कटनी। अमरनाथ धाम में विराजे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जिले से पहला सात सदस्यीय जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। मुख्य रेलवे स्टेशन से महाकौशल एक्सप्रेस द्वारा रवाना हुए इस दल का स्टेशन पर परिजनों एवं परिचितों के द्वारा पुष्प वर्षा करके जोरदार अभिनंदन किया गया। जय जय अमरनाथ के जय घोष के साथ रवाना हुए 7 सदस्य दल में राजेंद्र सिंह बघेल, आदित्य तिवारी, संदीप, राजीव रंजन, अमित टीपा, गोपी, मोनू, शामिल हैं। यह दल विगत कई वर्षों से लगातार अमरनाथ की यात्रा को जाता है। कटनी से दल को रवाना करने के लिए सैकड़ों की तादाद में परिजन एवं अन्य धर्म प्रेमी लोग मौजूद रहे।