85 लाख की लागत से बना उपतहसील भवन महज ढाई वर्ष में ही हो गया जर्जर .निरीक्षण में मिला गुणवत्ताहीन कार्य

0

85 लाख की लागत से बना उपतहसील भवन महज ढाई वर्ष में ही हो गया जर्जर .निरीक्षण में मिला गुणवत्ताहीन कार्य


कटनी। रीठी तहसील के निरीक्षण कार्यक्रम दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद उपतहसील बिलहरी पहुंचे। जहां उन्होंने नवनिर्मित नायब तहसीलदार कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। नवीन भवन में जगह-जगह आई चौड़ी दरारों और क्षतिग्रस्त दीवारों के साथ बारिश में टपकते छत को देखकर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि बिलहरी के 85 लाख की लागत से बने उपतहसील भवन का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2020 को पूर्ण हुआ था। भवन का निर्माण ठेकेदार विनोद कुमार रजक द्वारा किया गया है। निर्माण उपरांत महज ढाई वर्षों में ही उपतहसील भवन की जर्जर हालत देखकर कलेक्टर श्री प्रसाद ने अप्रसन्नता जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ताहीन कार्य पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उक्त कार्य की जांच के लिए एक जांच दल गठित कर उसे अविलंब रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों को दो टूक कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पाया जाता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी और ठेकेदार कड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed