‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जयघोष’ पर कोई भी प्रतिक्रिया ना देने पर पूर्व मंत्री और विधायक ने कहा – पाकिस्तान से आए हो क्या?

0

वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जयघोष’ पर कोई भी प्रतिक्रिया ना देने पर पूर्व मंत्री और विधायक ने कहा – पाकिस्तान से आए हो क्या?

कटनी ॥ 9 जुलाई 2023 को जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक संजय पाठक खिरवा घुन्नौर ग्राम के मार्ग में महानदी पर पहुंच मार्ग सहित उच्च जलमगनीय पुल निर्माण कार्य भूमिपूजन के लिए ग्राम घुन्नौर, विजयराघवगढ़
गए थे। आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष लगाए जिस पर कुछ लोगों द्वारा जयघोष पर कोई भी प्रतिक्रिया नही दी तों पूर्व मंत्री और विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि पाकिस्तान से आए हो क्या? विधायक संजय पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष न बोलने वालों को पाकिस्तानी बता रहे हैं। मामला विजयराघवगढ़ विधानसभा का बताया गया, जहां खिरवा और घुनौर ग्राम के बीच महानदी पुल के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान विधायक संजय पाठक ने पहले तो लोगों को मंच से सियापति रामचंद्र की जयघोष बोलकर संबोधित किया। उसके बाद वंदे मातरम और भारत माता की जयघोष लगाए गए, लेकिन समाने से आवाज कम सुनाई देने पर विधायक पाठक ने भीड़ में बैठे एक शख़्स को कहा कि ना पाकिस्तान से आए हो का ? । वायरल वीडियो मे विधायक संजय पाठक के मुताबिक, जो व्यक्ति वंदे मातरम और भारत माता की जय नहीं बोलता वो पाकिस्तानी है।
विधायक संजय पाठक देशी अंदाज में किसी पीली शर्ट वाले शख्स को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ना रे पीली शर्ट वाले ते का पकिस्तान से आए हे तों वंदे मातरम् काहे नही कहता? बोल वंदे मातरम जय घोष लगाते हुए हा जे सही है .मोहि लगो ये पकिस्तान से आयो है । भारत माता की जय जो ना बोली मै जान लेहु कि पकिस्तान केर आए ! विधायक संजय पाठक का ये 40 सेकेंड का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। हालाकि इस पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि साढ़े 18 करोड़ की लागत से हो रहे भूमिपूजन का कार्यक्रम चल रहा था। जहां भगवान राम, वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष में एक शख़्स कुछ न कह रहा था, जिसका ध्यानाकर्षण के लिए
उसे पाकिस्तान से आए हो इस तरह की बात बोला हूं। इसका कोई और अर्थ न निकाले, जो भारत माता की जमी मे रहकर जिस भूमि की उपज से तुम्हारा घर परिवार चल रहा है अगर उसी भूमि अपनी भारत माता की जयकार नही करोगे तों क्या ? पकिस्तान के जयकारे करोगे ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।