सड़क दुर्घटना: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी 25 घायल चरगवां और अमाडी के बीच सड़क मोड़ पर हुआ हादसा

0

सड़क दुर्घटना: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी 25 घायल
चरगवां और अमाडी के बीच सड़क मोड़ पर हुआ हादसा


कटनी ॥ बहोरीबंद के बाकल चौकी अन्तर्गत चरगवां और अमाडी के बीच सड़क के पास मोड़ पर रोपा लगाने के लिए जा रही मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में 20-25 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को एंबुलेंस से बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया जहॉ पर प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को कटनी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहॉ पर सभी का उपचार जारी है । यह सभी मजदूर बाकल की ग्राम पंचायत अमाडी के जो रोपा लगाने के लिए अमाडी से सिहोरा के छिंदरई जा रहे थे।
इस संबंद्ध में प्राप्त जानकारी अनुसार अमाडी से रोपा लगाने के लिए 38 मजदूर सीहोरा जा रहे थे चरगवां से कुछ दूरी पर अमाडी के पास मोड़ पर पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से वाहन पलट गया। इस हादसे में निशा चौधरी, आशा चौधरी, राधा चौधरी 30 वर्ष , कौशल्या चौधरी 45 वर्ष , सियाराम चौधरी 48 वर्ष , नरेंद्र चौधरी 15 वर्ष , मुन्नीबाई चौधरी 55 वर्ष , काजल चौधरी, रामप्यारे चौधरी, आनंद राम चौधरी, रामकली चौधरी 35 वर्ष , प्यारी चौधरी 40 वर्ष , सुषमा चौधरी 17 वर्ष , राहुल चौधरी, नरेंद्र चौधरी को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बहोरीबंद में प्रारंभिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।