कटनी के बहुचर्चित हवाला मामले में ईडी ने किया दो को गिरफ्तार

0

कटनी के बहुचर्चित हवाला मामले में ईडी ने किया दो को गिरफ्तार
कटनी॥ जिले का बहुचर्चित हवाला कांड एक बार फिर बाहर आ गया है। मामले की जांच कर रही ईडी प्रवर्तन निदेशालय ने मामले से जुड़े दो लोगो को गिरफ्तार कर  जबलपुर जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार वर्ष 2016 में कटनी के 500 करोड़ का हवाला काण्ड सुर्खियों में रहा है । हवाला काण्ड की जांच ईडी प्रवर्तन निदेशालय कर रही है। ईडी ने वारंट के आधार पर बैतूल जिले के शाहपुर से शत्रुजीत शुक्ला व कटनी से चेरियन जॉर्ज को गिरफ्तार कर जबलपुर के जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जबलपुर जेल भेज दिया गया है। बता दे कि 7 साल पहले वर्ष 2016 में रजनीश तिवारी नामक व्यक्ति को आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर तलब किया था । जिसमे उसे एस के मिनरल्स का डायरेक्टर बताया था, जबकि वह बीपीएल कार्ड धारक था। रजनीश ने जब इसकी शिकायत की, तो जांच शुरू हुई। जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिये एक्सिस बैंक में खाता खोलकर करोड़ो रुपयों का लेन-देन किये जाने की बात सामने आई। जांच में 500 करोड़ रुपये से अधिक रकम का ट्रांजेक्शन हवाला के जरिये किया जाना पाया गया। मामले की आंच सीधे तौर सतीश सरावगी पर आई। सतीश सरावगी पर ब्लैक मनी का अवैध तरीके से लेन-देन करने सहित चल-अचल संपत्ति जुटाने का आरोप है। हवालाकाण्ड में ई डी की इंदौर ब्रांच में सतीश सरावगी के विरुद्ध मामला दर्ज किया था, 2019 में सतीश ने सरेंडर किया था। बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिली थी। कटनी हवाला कांड में पीड़ित रजनीश तिवारी की शिकायत पर सतीश सरावगी, मनीष सरावगी, नरेश बर्मन, मानवेन्द्र मिस्त्री, संदीप बर्मन, दस्सु पटेल सहित अन्य पर मामला दर्ज हुआ था। कटनी हवाला काण्ड में सीधे तौर पर सतीश सरावगी का नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक का नाम भी खूब उछला था, वे भी इस मामले में सुर्खियों में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत सूचकांक आधारित समग्र विकास को मिल रही गति* गौरेला पेंड्रा मरवाही, 30 मार्च 2026/ आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गौरेला विकासखंड में 28 जनवरी से सूचकांक आधारित योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही निरंतर जारी है, जो आगामी 14 अप्रैल तक चलेगा। अभियान को पूर्णतः इंडिकेटर आधारित बनाते हुए विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से नियमित पूरक पोषण उपलब्ध कराना, बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, सभी केंद्रों में कार्यशील शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, विद्यालयों में बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा पशुधन में एफएमडी टीकाकरण का पूर्ण कवरेज जैसे प्रमुख सूचकांक पर विशेष फोकस किया जा रहा है।इन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशुपालन एवं पंचायत विभाग के समन्वित प्रयासों से विभिन्न गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जा रही हैं।विभागीय समन्वय, जनभागीदारी एवं सतत प्रयासों के माध्यम सशक्त, परिणामोन्मुख एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में उभर रहा है, जो समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नियमित मूल्यांकन कर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान की शुरुआत ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा से संबंधित व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों, शपथ ग्रहण एवं प्रशिक्षण सत्रों के साथ की गई। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवसों से जोड़ते हुए सुनियोजित कार्ययोजना के तहत आगे बढ़ाया गया, जिससे अभियान में निरंतरता एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई। संपूर्णता अभियान के दौरान 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर, 11 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका दिवस पर किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम, 28 फरवरीको राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसी तरह 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस, 22 मार्च को विश्व जल दिवस और 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर थीम आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता को बढ़ावा दिया गया। अभियान के दौरान आगामी चरणों में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस,10 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।