गौरेला में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया साथ ही हेलमेट पहने को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के यातायात पुलिस ने हेलमेट लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें टी आई सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि अभी चौक चौराहों पर लोगों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन की जानकारी दी जा रही है।

लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा इसके बाद भी उल्लंघन करने पर चलानी कार्यवाही की जाएगी।

इसी तारतम्य में आज नगर गौरेला के कमानिया गेट तिराहे पर यातायात टी आई दलबल सहित मौजूद थे जहां उन्होंने हेलमेट न पहनने लोगों को रोक कर समझाईस दी और हेलमेट न पहनने से होने वाली हानी के बारे में लोगों को बताया।

स्थानीय लोगों ने टी आई सिद्धार्थ शुक्ला की इस सराहनीय पहल की तारीफ की और उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed