बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन: सड़क पर उतरे सनातन चेतना मंच ने राष्ट्रपति ने नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन: सड़क पर उतरे सनातन चेतना मंच ने राष्ट्रपति ने नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कटनी।। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। कटनी में हिंदू रक्षा के आव्हान पर सनातन चेतना मंच के नेतृत्व पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे प्रदर्शन में महंत योगी समेत बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विश्राम बाबा से प्रदर्शन शुरू कर कलेक्ट्रेट पहुंच मार्गों पर मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अत्याचार बंद कराने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की गई। सनातन चेतना मंच के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताते कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार, मंदिरों को भी निशाना बनाने, महिलाओं पर बलात्कार और घर जलाने की घटनाओं ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर दिया है। हिंदू धर्म गुरुओं को जेल में डाला जा रहा है। इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।