कलेक्टर ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के जनकल्याण शिविरों और धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

0

कलेक्टर ने ढीमरखेड़ा विकासखंड के जनकल्याण शिविरों और धान खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
कटनी।। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मंगलवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा के अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा मे आयोजित शिविर में शामिल हुए और समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केन्द्र ग्राम कछारगांव बड़ा एवं दशरमन उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम घाना में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नल-जल योजना का भी अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत और एस.डी.एम विंकी सिंह मारे उईके भी मौजूद रहीं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत घाना और ग्राम पंचायत बरहटा के जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर शिविर में ग्रामीणों से चर्चा की और उनसे दिए गए आवेदन के संबंध में जानकारी लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुंचकर हितग्राहियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे यह सुनिश्चित करें की कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। दोनों शिविरों को मिलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के 17 वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसी प्रकार दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर शिविर में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें से ग्राम पंचायत घाना में 39 और ग्राम पंचायत बरहटा में 50 आवेदन मिले। इन सभी आवेदनों को कलेक्टर ने पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed