MBBS फर्स्ट ईयर में कैमोर के ऋषि ने प्रदेश के टॉप 10 में हासिल की छठवीं पोजिशन
MBBS फर्स्ट ईयर में कैमोर के ऋषि ने
प्रदेश के टॉप 10 में हासिल की छठवीं पोजिशन
कटनी /कैमोर।। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ HS उपाध्याय के अनुज विद्युत संविदाकार राजेश उपाध्याय एवं शिक्षाविद डॉ संध्या उपाध्याय के होनहार पुत्र ऋषि उपाध्याय ने नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट प्रोफेशनल एग्जाम अगस्त 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और नगर के साथ-साथ कटनी जिले का नाम भी रोशन किया है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के टॉपर ऋषि ने प्रदेश की टॉप 10 की मेरिट सूची में भी छठा स्थान हासिल किया है। अगस्त 2024 में आयोजित एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा में ऋषि ने 900 में से 693 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश के टॉप 10 स्टूडेंट्स में स्थान हासिल करने वाले वे जबलपुर के इकलौते छात्र हैं। टॉप 10 में 4 छात्र इंदौर,2 उज्जैन,एक-एक भोपाल,रीवा एवं छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज से हैं। मेधावी छात्र ऋषि की इस उपलब्धि पर पूरे नगर को गर्व है। सभी ने ऋषि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।