देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार:कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा बरामद

0

देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार:कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा बरामद
कटनी।। जिले की कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेंट पॉल स्कूल गली फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड के निकट से ओम सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी सोनी का बगीचा अम्बेड़कर वार्ड की तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आया था और इसका क्या करने वाला था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाए जाने पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 929/ 2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही हैं। आरोपी किसी घटना को घटित करने की फिराक में घूम रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली आशीष कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना कोतवाली स्टाफ के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में सघन भ्रमण, अपराधियों की चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed