चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार

0

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार
कटनी।।. कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत जिला चिकित्सालय से एक पल्सर और एक स्कूटी अज्ञात चोर ने पार कर दी थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करतें हुए मों. यादनान पिता हाजी गुलाम अहमद 25 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला को पल्सर और स्कूटी के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की हैं। मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. साथ ही चोर के द्वारा किये गये अन्य कार्यों की भी पूछताछ की गईं। जिसके बाद अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकें गा, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही मे कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह सहित आशीष दुबे, नीरज तिवारी, दीपक तिवारी, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय गिरी सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *