8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार, कटनी पुलिस को बड़ी सफलता

0

8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार, कटनी पुलिस को बड़ी सफलता

कटनी।। थाना स्लीमनाबाद एवं थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने 03 गंभीर आपराधिक मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी स्लीमनाबाद एवं ढीमरखेड़ा के संयुक्त नेतृत्व में 02 फरवरी 2026 को यह महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपी किस्सू उर्फ रामकिशोर काछी, पिता जैनीलाल काछी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अतरसुमा, थाना ढीमरखेड़ा है, जो वर्तमान में पटेल नगर, थाना प्रतापनगर, भीलवाड़ा राजस्थान में रह रहा था। आरोपी माननीय न्यायालय कटनी के विभिन्न प्रकरणों में स्थायी वारंटी था, जिनमें प्रमुख रूप से

प्रकरण क्रमांक 144/2018 – धारा 366, 376 भादंवि

प्रकरण क्रमांक 170/2016 – धारा 395, 397 भादंवि एवं 25 आर्म्स एक्ट

प्रकरण क्रमांक 169/2016 – धारा 395, 397 भादंवि

प्रकरण क्रमांक 4668/2016 – धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादंवि शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed