कैबिनेट से स्वीकृति के बाद दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ के खेतों तक पहुंचेगा पानी विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार धनवाही एवं बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

0

कैबिनेट से स्वीकृति के बाद दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ के खेतों तक पहुंचेगा पानी
विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार
धनवाही एवं बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
कटनी।। भोपाल में आयोजित मप्र की केबिनेट बैठक में आज कटनी जिले विजयराघवगढ़ के विधानसभा के बरही एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों की 25 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को बाण सागर डैम के पानी को दो लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से प्रेशर पाइप से खेतों तक पानी पहुंचाने वाली धनवाही एवं बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिल गई। इन दोनों योजनाओं में लगभग 616 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा जिससे मैहर जिले के 7 एवं कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जाएगा। विधायक संजय पाठक बहुत समय से बाण सागर डैम के पानी को लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से खेतों तक पहुंचाने वाली योजना के लिए प्रयास कर रहे थे जिसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग के विभागीय अधिकारियों के माध्यम से विस्तृत योजना सर्वे और डीपीआर बनाने के लिए आग्रह किया था। आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अध्यक्षता में आयोजित केबिनेट ने धनवाही एवं बरही सूक्ष्म उद्यम सिंचाई योजनाओं को स्वीकृत कर दिया है ।
विधायक संजय पाठक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का जताया आभार
विजयराघवगढ़ विधानसभा के 30 ग्राम पंचायतों के 25 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने वाली दो सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति के लिए विधायक संजय पाठक ने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का आभार जताया है उन्होंने अपने संदेश में कहा कि परियोजना से हमारी सरकार के किसान कल्याण वर्ष में हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का है संकल्प को पूरा कर रही है इन दोनों परियोजनाओं से विजयराघवगढ़ विधानसभा के 14 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। मैं विधानसभा क्षेत्र के सभी किसान भाइयों को बधाई देते एकबार पुनः मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का भी विधानसभा की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।
इन ग्राम पंचायतों तक परियोजना से पहुंचेगा पानी
बरही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से विधानसभा की विजयराघवगढ़ एवं बरही तहसील के केवलारी, ग़ैरतलाई, उबरा, खन्ना बंजारी, धवईया, डोकरिया , सिजहरा, बनगवाँ, पथरेहटा , सिनगौड़ी , खिरवा, सिमरिया, रामपुर टोला, सिंघनपुरा , टिकरिया, पटपरहा , खलैन्धा , कुंदरही, गुहावल, बकेली , उरदानी , करौंदी कलां, झिरिया, बुजबुजा,करौंदी खुर्द, सिरोंजा, हनतला ग्राम को इसके अलावा धनवाही परियोजना से कुटेश्वर, इटमा, और इटौरा से पाइप और वॉल्व के माध्यम से सिंचाई का पानी मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed