मानपुर में 15 फरवरी को निकलेगी महादेव की ऐतिहासिक शिव बारात

0
ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्ति उल्लास के बीच होगा शिव विवाह, महाआरती व महाप्रसाद
(जय प्रकाश शर्मा)
मानपुर।धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का भव्य संगम एक बार फिर मानपुर में देखने को मिलेगा। खंड पार्थेश्वर महादेव विवाह उत्सव समिति मानपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महादेव की भव्य शिव बारात का आयोजन 15 फरवरी  को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
समिति सदस्य सचिन बबलू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव बारात का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे फॉरेस्ट ऑफिस स्थित शिव मंदिर प्रांगण से होगा। ढोल-नगाड़ों, डीजे की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ यह बारात नगर के बस स्टैंड, मुख्य बाजार से गुजरते हुए नगर के हृदय स्थल पुरानी बाजार रामलीला मैदान स्थित काली मंदिर पहुंचेगी।
यहां विधिविधान से भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसके बाद भव्य महाआरती का आयोजन होगा। आयोजन का समापन रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
समिति के प्रमुख सदस्यों लाला यादव, अनिरुद्ध गुप्ता, बबलू शुक्ला, विकास शुक्ला, शालू गुप्ता, बसंत नामदेव, शिवम यादव, अनीश विश्वकर्मा, शिवम् नामदेव एवं दुर्गेश कुशवाहा ने नगर के समस्त शिव भक्तों, माताओं-बहनों, समाजसेवियों एवं पत्रकार बंधुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं।
समिति ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। नगर के सभी श्रद्धालुओं से शिव बारात, शिव विवाह, महाआरती एवं महाप्रसाद में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed