आरटीओ कार्यालय में आयोजित शिविर में 13 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें निराकृत

0

आरटीओ कार्यालय में आयोजित शिविर में 13 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें निराकृत
कटनी।। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला परिवहन कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 13 शिकायतों का मौके पर निराकरण कर आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल ने बताया कि प्रत्येक प्रकरण पर वन-टू-वन चर्चा कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिकायतकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर में टेंट के माध्यम से छायादार बैठक व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्री पाल ने कहा कि परिवहन प्रशासन का प्रयास है कि जनसुनवाई प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हो तथा शासन-प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed