जिला शिक्षा अधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
GPM /गौरेला -(घनश्याम ठाकुर/ मो शाकिब खान)-जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने अपनी टीम के साथ आज जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित दसवीं की बोर्ड परीक्षा के गणित विषय की परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया जिसके तहत् सर्वप्रथम सकोला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा केंद्र का अवलोकन किया गया जहाँ पर व्यवस्थित ढंग से परीक्षा आयोजित होना पाया गया।
इसके पश्चात् जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सेजेस स्कूल कोटमी में संचालित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शासकीय हाई स्कूल बंसीताल के साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरदर्री स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया जहां पर भी परीक्षा स्वस्थ वातावरण में संचालित होना पाया गया एवं इसके साथ ही अंत में सेजेस स्कूल भर्रीडांड स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया और यहां पर भी एक भी नक़ल प्रकरण नहीं मिला और परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया।
सकोला स्थित प्राथमिक स्कूल का जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने औचक निरीक्षण किया जहां के प्रधान पाठक नील कुंवर पिछले दो दिनों से अनुपस्थित पाए गए जिसे कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया गया है इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सकोला में ही संचालित प्राईवेट स्कूल प्रशांत माडर्न स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण उपरांत प्राचार्य को समस्त दस्तावेज सहित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।